✕
Pahalgam हमले पर CM Yogi का अल्टीमेटम; छेड़ोगे तो चुकानी पड़ेगी कीमत
By EditorialPublished on
पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त संदेश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सरकार का सुरक्षा, सेवा और सुशासन का मॉडल पूरी तरह विकास आधारित है, और देश को अस्थिर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

x
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में एक सभा को संबोधित करते हुए पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई भारत को छेड़ता है, तो उसे छोड़ा भी नहीं जाएगा। पहलगाम में हुए हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए योगी आदित्यनाथ ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है।
सीएम योगी ने साफ कहा, "भारत सरकार की सुरक्षा, सेवा और सुशासन का जो मॉडल है, वह विकास, गरीब कल्याण और सबकी सुरक्षा पर आधारित है। यदि कोई देश या ताकत हमारी सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करेगा तो जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उसे उसी भाषा में जवाब मिलेगा।"
सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना :
सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "सपा और कांग्रेस जाति के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही हैं।" योगी ने आरोप लगाया कि ये पार्टियां छत्रपति महाराज जैसे राष्ट्रनायकों का अपमान करती हैं और क्रूर आक्रमणकारियों जैसे बाबर और औरंगजेब का महिमामंडन करती हैं।
सीएम योगी ने याद दिलाया कि औरंगजेब जैसे शासक हिंदुओं पर जजिया कर लगाते थे और मंदिरों को तोड़ने का काम करते थे, लेकिन आज सपा जैसे दल इन अत्याचारियों का गुणगान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मानसिकता देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है। अपने भाषण में सीएम योगी ने भारत की सुरक्षा नीति का दो टूक संदेश दिया — अब आतंकवाद, अलगाववाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है। नया भारत अपनी सुरक्षा और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेगा।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
