✕
मावरा का धमाकेदार कमबैक, गाने ने तोड़े व्यूज के रिकॉर्ड!
By EditorialPublished on
बॉलीवुड में पाकिस्तानी एक्टर्स की वापसी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज़ हो गई है। जहां फवाद खान के कमबैक पर सियासी और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है, वहीं एक और नाम है जिसने चुपचाप वापसी कर ली—और वो हैं मावरा होकेन। 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली मावरा ने फवाद से पहले ही वापसी कर ली थी, और उनका नया गाना मिलियंस में व्यूज बटोर रहा है। जबकि फवाद की वापसी पर विवाद और राजनीति हावी है, मावरा बिना शोर के एक बार फिर इंडियन ऑडियंस का दिल जीत रही हैं।

x

भारत में एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर विवाद तेज़ हो गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाक कलाकारों को भारत में बैन करने की मांग उठने लगी है। इसी बीच फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को भारत में बैन कर दिया गया है और कई अन्य पाकिस्तानी प्रोजेक्ट्स भी ठप पड़ गए हैं।
लेकिन इन सबके बीच एक्ट्रेस मावरा होकेन ने बॉलीवुड में चुपचाप कमबैक कर सबको चौंका दिया है। मावरा को दर्शकों ने 2016 की हिट फिल्म सनम तेरी कसम में देखा था, जिसमें वह हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई थी, बल्कि 2024 में वैलेंटाइन डे पर दोबारा रिलीज़ होने पर भी इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट हो चुकी है, लेकिन मावरा की वापसी को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
'तू चांद है' से वापसी :
मावरा ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'तू चांद है' से वापसी की है, जिसे सिंगर अखिल सचदेवा ने गाया है। यह गाना 4 अप्रैल को रिलीज़ हुआ था और अब तक यूट्यूब पर इसे 12 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस मावरा की इस वापसी को खूब सराह रहे हैं।
फिर लगा बैन!
गौरतलब है कि 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में बैन लगा दिया गया था, जो 2023 में हटाया गया था। लेकिन अब एक बार फिर इस बैन की वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे मावरा समेत कई पाक कलाकारों के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स अधर में लटक सकते हैं। जहां एक ओर पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बैन की मांग तेज हो रही है, वहीं मावरा होकेन जैसे नाम एक बार फिर इंडियन ऑडियंस के दिलों में जगह बना रहे हैं। लेकिन ताज़ा हालातों को देखते हुए उनका बॉलीवुड सफर फिर से मुश्किलों में पड़ सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
