Giriraj Singh:
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। भारत ने साफ कर दिया है कि इस हमले के पीछे जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, आरजेडी और ममता बनर्जी आतंकवाद का समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने पुलवामा और पहलगाम हमलों के सबूत मांगने की कोशिश की थी।
गिरिराज सिंह ने कहा, "हमले के बाद विपक्ष जख्मों पर नमक छिड़कता है, जबकि हम लगातार पाकिस्तान से बदला लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है और सिंधु जल समझौता को निलंबित करने का निर्णय लिया है। अब भारत अपने हिस्से का पानी पाकिस्तान को नहीं देगा।"
गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर और हमला करते हुए कहा, "ये लोग जो बिहार में कैंडल मार्च निकालते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।"
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपने दौरे के दौरान कहा, "भारत के दुश्मनों ने जो दुस्साहस किया है, उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादियों को उनकी कड़ी सजा मिलेगी।
भारत का यह स्पष्ट संदेश है कि पाकिस्तान को किसी भी प्रकार का समर्थन नहीं मिलेगा और भारत अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Editorial

Editorial

Next Story