✕
Bharat के एक्शन से पाकिस्तानी सेना में खौफ; Army Chef का परिवार फरार!
By EditorialPublished on
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है, और देशभर से इसी मांग के आवाज़ें उठ रही हैं। इस बीच, पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने अपने परिवारों को ब्रिटेन और न्यू जर्सी भेज दिया है, जिससे साफ है कि पाकिस्तान में भी बढ़ते दबाव और चिंता का माहौल है। यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को और भी गहरा करता है।

x
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, जिससे पाकिस्तान की सेना में हलचल मच गई है। पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने अपने परिवार को ब्रिटेन और न्यू जर्सी भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के कई उच्चाधिकारी ने अपने परिवारों को प्राइवेट एयरक्राफ्ट से विदेश रवाना किया है, जिससे उनके बीच दहशत का माहौल है।
भारत का आक्रामक कदम :
भारत ने अरब सागर में मिसाइल परीक्षण कर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। भारतीय नौसेना के जंगी जहाज आईएनएस सूरत ने समंदर पर एक टारगेट को तबाह किया। वहीं, आईएनएस विक्रांत को समंदर में उतारकर मिग-29के जेट और अटैक हेलीकॉप्टर तैनात किए गए।
सेना प्रमुख का कश्मीर दौरा :
भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार (25 अप्रैल 2025) को श्रीनगर का दौरा किया और पाहलगाम हमले के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान, सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार भी उनके साथ थे।
केंद्र सरकार का सख्त एक्शन :
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है। अटारी बॉर्डर से आवाजाही बंद कर दी गई, और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन कर यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि 48 घंटे की समय सीमा के बाद कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश में न रहे। भारत के इन कड़े कदमों से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया है, और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई भी ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
