Pahalgam Attack: Nishikant Dubey Shows Unity with Kalma..
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आतंकियों ने हमला करने से पहले लोगों को कलमा पढ़ने को मजबूर किया, जिससे देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई है। इसी मुद्दे पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक ऐसा बयान दे डाला जिसने सनसनी मचा दी है।
दुबे (Nishikant Dube)ने लिखा :
"अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरीक लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु... आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब ज़रूरत पड़ जाए।" उनका ये बयान सीधे तौर पर आतंकियों के मंसूबों और देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर उठते सवालों पर तंज माना जा रहा है।
पाकिस्तान पर भी किया बड़ा दावा: “पीओके भी हमारा होगा” :
दुबे ने पाकिस्तान को भी निशाने पर लेते हुए लिखा,
"आर या पार, पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हमारा होगा... धैर्य रखिए, यह मोदी की सरकार है, जिसके गृहमंत्री अमित शाह हैं।" उन्होंने सेकुलर नेताओं पर भी हमला बोला और कहा कि देश को संविधान के अनुच्छेद 26 से 29 तक पर पुनर्विचार करना चाहिए।
कांग्रेस और वाड्रा पर तीखा हमला :
निशिकांत दुबे ने रॉबर्ट वाड्रा के उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमान भारत में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दुबे ने पलटवार करते हुए कहा,
"दुख की इस घड़ी में भी कांग्रेस को सिर्फ मुसलमान दिखते हैं। यही मानसिकता नफरत का बीज बोती है। भारत सनातन के कारण एक है और रहेगा।" उन्होंने साफ संदेश दिया कि भारत के भीतर और बाहर बैठे दुश्मनों को जवाब मिलेगा।
Editorial

Editorial

Next Story