Digital Strike For pak
पुलवामा के बाद अब पहलगाम... और भारत ने फिर दिखाया कि वो चुप नहीं बैठेगा! पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोषों की शहादत के बाद भारत ने पाकिस्तान को डिजिटल मोर्चे पर बड़ा झटका दिया है। अब पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स (Twiter) अकाउंट भारत में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। भारतीय यूज़र्स अब इस अकाउंट को न देख सकते हैं, न एक्सेस कर सकते हैं।
यह कारवाई बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई सीसीएस ( Cabinet Committee on Security) बैठक के बाद सामने आई है, जिसमें पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पांच बड़े फैसले लिए गए। इनमें अटारी बॉर्डर को बंद करना, सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार, और अब डिजिटल स्ट्राइक जैसे सख्त कदम शामिल हैं। इस फैसले के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत की इस डिजिटल स्ट्राइक (Digital Straik) ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर उसकी मौजूदगी को चुनौती दी है, बल्कि एक बार फिर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की यादें ताज़ा कर दी हैं।
जांच भी तेज़, आतंकियों पर भी तगड़ा एक्शन :
एनआईए और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम हमले की जांच तेज कर दी है। एनआईए को कुछ संदिग्ध चैट्स हाथ लगी हैं जिन्हें डीकोड किया जा रहा है। उधर, भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उरी में दो आतंकी ढेर, और अब उधमपुर के डुडु बसंतगढ़ इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
पाकिस्तान में डर का माहौल, कसूरी ने दिया बयान :
हमले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे सैफुल्लाह कसूरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह खुद को बेगुनाह बता रहा है। लेकिन भारत की सुरक्षा एजेंसियां कोई चूक नहीं करना चाहतीं।
Editorial

Editorial

Next Story