✕
विलेपार्ले में ध्वस्त जैन मंदिर को वहीं पुन:स्थापित करने की मांग
By EditorialPublished on
मुंबई उपनगर के सहपालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और विलेपार्ले पूर्व कांबलीवाडी में गिराए गए पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर को वहीं पुनः स्थापित करने की मांग रखी। यह मंदिर पिछले 29 वर्षों से क्षेत्र के लोगों की आस्था और सांस्कृतिक जीवन का केंद्र रहा है।

x

मुंबई। मुंबई उपनगर के सहपालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और विलेपार्ले पूर्व कांबलीवाडी में गिराए गए पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर को वहीं पुनः स्थापित करने की मांग रखी। यह मंदिर पिछले 29 वर्षों से क्षेत्र के लोगों की आस्था और सांस्कृतिक जीवन का केंद्र रहा है।
मंदिर गिराने की घटना अदालत के स्थगन आदेश के बावजूद हुई थी, जिसे लेकर लोढ़ा ने इसे गंभीर और निंदनीय बताया। उन्होंने जैन समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर बीएमसी अधिकारियों की तत्काल जांच करने और ध्वस्त किए गए मंदिर की जगह का निरीक्षण कर उसी स्थान पर मंदिर की पुनर्स्थापना करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने मनपा प्रशासन को इस मामले में ध्यान देते हुए किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत ना हो और ऐसी घटनाओं को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोढ़ा ने बीएमसी आयुक्त से भी मुलाकात की और अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक बुलाकर जल्द निर्णय लेने का निर्देश दिया।
Next Story
Related News
X

