✕
Digital Strike के बाद भारत ने पाकिस्तानी फिल्म 'अबीर गुलाल' पर लगाया बैन..
By EditorialPublished on
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के बीच भारत सरकार ने एक और बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' अब भारत में रिलीज नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भारत पहले ही डिजिटल स्ट्राइक के तहत पाकिस्तान के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई कर चुका है, और अब इस फिल्म बैन को उसी सख्त नीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस कदम से साफ है क

x

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई है। हमले में 28 लोगों की जान चली गई और कई नागरिक घायल हो गए। इसी बीच, पाकिस्तान के अभिनेता फवाद खान की अपकमिंग फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर भी देश में तीखा विरोध शुरू हो गया था। सोशल मीडिया पर लोग लगातार फिल्म के बायकॉट की मांग कर रहे थे। इन विरोधों के बीच अब भारत सरकार ने एक कड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, फवाद खान की फिल्म अब भारत में रिलीज नहीं होगी।
सिनेमाघरों और संगठनों ने भी किया बहिष्कार :
बताया जा रहा है कि देश के कई सिनेमा हॉल पहले से ही इस फिल्म को दिखाने से मना कर चुके थे। कई मनोरंजन संगठनों ने फिल्म का बहिष्कार करने की मांग की थी। इसके बाद मंत्रालय ने भी फिल्म को रिलीज की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
फवाद खान की सफाई – पहलगाम हमले की निंदा :
विवाद बढ़ने के बाद फवाद खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा:
"पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं।"
हालांकि उनकी यह प्रतिक्रिया जनता और संगठनों के आक्रोश को शांत नहीं कर सकी।
'मनसे' ने भी जताया था विरोध :
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पहले ही इस फिल्म के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। पार्टी ने चेतावनी दी थी कि फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा, और पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम नहीं करने देने की मांग दोहराई थी। गौरतलब है कि इससे पहले 2016 के उरी आतंकी हमले के बाद भी भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर अनौपचारिक रूप से रोक लगाई गई थी। फवाद खान इससे पहले 'कपूर एंड सन्स', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'खूबसूरत' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
