udaipur
उदयपुर। उदयपुर के 25 वर्षीय युवा गर्वित सोनी ने केसरी 2 फिल्म में 2 गाने गाये हैं। एक गाना केसरी 2 फिल्म में है और दूसरा इसी के एल्बम में टाइटल सॉन्ग के रूप में है। सुन यारा सुन ले मन का एक तारा और कित्थे गया तू साईं गानों में आवाज देकर गर्वित ने मायानगरी का सफ़र शुरू कर दिया है।
उदयपुर से स्कूलिंग करने वाले गर्वित में बड़ौदा में म्यूजिक का कोर्स किया। गर्वित का कहना है कि उनके पिता बचपन से यही कहते आए कि प्रोफेशन कोई भी चुनो म्यूजिक को अपनी जिंदगी में जरूर उतरना चाहिए क्योंकि उससे जिंदगी सुकून से चलती है। गर्वित ने म्यूजिक को पैशन बनाया और फिर इस पैशन को ही प्रोफेशन में बदल दिया।
केसरी 2 मूवी में परवरदिगार गाना फिल्म का टाइटल ट्रैक है लेकिन दूसरा गाना इस पूरी फिल्म की इमोशनल कहानी से दर्शकों को जोड़ता है। करीब 3 साल पहले गर्वित ने मुंबई में कदम रखा। लखनऊ के एक युवा से दोस्ती कर गर्वित प्रियांश की जोड़ी बना डाली। यह जोड़ी कई गाने बना चुकी है। गर्वित का मानना है कि अपनी पूरी लगन और लक्ष्य के साथ यदि काम करते हैं तो मुंबई में सफलता हासिल करना मुश्किल काम नहीं है।
Editorial

Editorial

Next Story