Jammu Kashmir
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम की शांत वादियां सोमवार को गोलियों की गूंज से दहल उ� ीं, जब कुछ आतंकियों ने बैसरन पहाड़ी पर घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों को हेलीकॉप्टर और खच्चरों की मदद से नीचे लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, हमला करने वाले 2 से 3 आतंकी पुलिस की वर्दी में थे। शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संग� न द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम सामने आ रहा है। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और CRPF की क्विक रिएक्शन टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है।
घटना की जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mahbuba Mufti) ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण हमला बताया और कहा कि ऐसी हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। वहीं भाजपा नेता अल्ताफ � ाकुर ने पाकिस्तान पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला न सिर्फ पर्यटकों पर, बल्कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था और अमन-चैन पर भी हमला है। उन्होंने आशंका जताई कि पाकिस्तान इस साल की अमरनाथ यात्रा को बाधित करना चाहता है।
यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब कश्मीर में वर्षों बाद एक बार फिर पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इज़ाफा देखने को मिल रहा है। यह घटना न सिर्फ इंसानियत पर हमला है, बल्कि उन तमाम कोशिशों को भी चुनौती है जो घाटी में शांति बहाली के लिए की जा रही हैं।
Editorial

Editorial

Next Story