✕
राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग पर चर्चा
By EditorialPublished on
पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
_202504221044128831.jpg)
x
_202504221044128831.jpg)
देहरादून।पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर "कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका" विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस युग में मानवता को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए एआई का सही उपयोग हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में संयुक्त सूचना निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल, न्यूज़ 18 के संपादक अनुपम त्रिवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आकाश शर्मा ने तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। अनिल वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
पीआरएसआई देहरादून के सचिव अनिल कुमार साती, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट के साथ सदस्य सुधाकर भट्ट, वैभव गोयल, राकेश डोवाल, अजय डबराल, दीपक शर्मा, प्रशांत रावत, ज्योति नेगी, शिवांगी, मनमोहन भट्ट, संजय सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
