mumbai
मुंबई। होली क्रॉस हाई स्कूल, भायंदर (पूर्व) में आयोजित रक्तदान शिविर ने सेवा, एकता और मानवता की मिसाल पेश की। यह शिविर टाटा मेमोरियल अस्पताल के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
शिविर के सफल संचालन में रतन टिबरेवाला, हितेन शर्मा और अभिलाष पुजारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा, "रक्तदान कोई साधारण कार्य नहीं — यह जीवन देने का माध्यम है। यह वह सेवा है जिसमें धर्म, जाति, भाषा, और सीमाएं सब पिघल जाती हैं और बस मानवता रह जाती है।"
Next Story