mumbai
मुंबई। लगभग 93 लाख रुपये मूल्य के एक किलो वजन के सोने के बिसकिट लेकर नौकर अपने रिश्तेदार के साथ फरार हो गया। इस मामले मेंएल. टी. मार्ग पुलिस ने नोकर कर सहित दोनों व्यक्तियों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया है। इन दोनों के नाम मोनू तिवारी और विजय उर्फ राजा तिवारी हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। परेल क्षेत्र में रहने वाले शिकायतकर्ता जूलरी कारोबारी हैं। उनका धनजी स्ट्रीट इलाके में एक ज्वेलरी शॉप है, जहां मोनू तिवारी काम करता था। कुछ दिन पहले उन्होंने उसे एक किलो वजन के सोने के बिस्किट मूल्यांकन के लिए दिए थे, लेकिन 93 लाख रुपये केसोने के बिस्किट लेकर गया मोनू दुकान में वापस नहीं लौटा। जब उसे कॉल किया गया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया, और बाद में उसका मोबाइल फोन बंद मिला। जांच के बाद पता चला कि मोनू औरउसका साला विजय उर्फ राजा, दोनों धनजी स्ट्रीट स्थित अपने घर सेफरार हो गए हैं। जब यह पुष्टि हो गई कि दोनों ने मिलकर सोने के बबिस्किट लेकर फरार होने की साजिश रची है, तब शिकायतकर्ता ने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
Next Story