✕
मेवाड़ा समाज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न
By EditorialPublished on
मारवाड़ और गोडवाड़ क्षेत्र से मुंबई और पुणे में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी मेवाड़ा समाज के 11वां स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को भायंदर में हुआ।
_202504211452405334.jpg)
x
_202504211452405334.jpg)
मुंबई। मारवाड़ और गोडवाड़ क्षेत्र से मुंबई और पुणे में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी मेवाड़ा समाज के 11वां स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को भायंदर में हुआ। आयोजन में समाज सुधार पर चर्चा करते हुए कुरीतियों को त्यागने और शिक्षा पर जोर देने पर मंथन हुआ। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए बेटियों की उच्च शिक्षा दिलाने की बात कही। स्नेह मिलन में राजेंद्र मेवाड़ा ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में बांधे रखने के लिए समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। ऐसे में समाज के हर बच्चे और बच्ची को शिक्षा दिलानी चाहिये। क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेवाड़ा ने कहा कि समाज में बाल विवाह, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज और नशे जैसी कुरीतियां अभिशाप है जिन्हें खत्म किया जाना चाहिये। पुणे मेवाड़ा समाज के अध्यक्ष देवीलाल मेवाड़ा ने राजनीति के क्षेत्र में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुंबई मेवाड़ा समाज के नन्हे बच्चों की ढूंढ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में गणपत मेवाड़ा, रामेश्वर मेवाड़ा, रिटायर्ड आईआरएस नेमीचंद मेवाड़ा, डॉ पुखराज मेवाड़ा, मनोहर सिंह मेवाड़ा, रामेश्वर मेवाड़ा, लेखराज मेवाड़ा, जोधपुर मेवाड़ा समाज अध्यक्ष जयसिंह चौहान, उपाध्यक्ष संपत मेवाड़ा, सचिव रमेश मालवीय, राजेन्द्र मेवाड़ा, राजेन्द्र मांडा, लक्ष्मण मेवाड़ा, बाबूलाल मेवाड़ा, सिरोही नगरपालिका चेयरमैन मेहन्द्र मेवाड़ा, कैलाश मेवाड़ा, वेनाराम मेवाड़ा, विजयराज मेवाड़ा, रामेश्वर मेवाड़ा, सोजत परगना मेवाड़ा समाज अध्यक्ष जगदीश मेवाड़ा, कालूराम मेवाड़ा समेत मुम्बई, पुणे के प्रवासी मेवाड़ा समाज के लोगों ने भाग लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
