✕
अक्षय तृतीया से पहले जूलर्स ने ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर्स की बारिश की
By EditorialPublished on
अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। अक्षय तृतीया से पहले सोने की तेजी से बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक खींचने के लिए जूलर्स नई कलेक्शन, हल्के वजन की डिज़ाइन और मेकिंग चार्ज पर छूट जैसे कई ऑफर्स लेकर आए हैं।
_202504211049085668.jpg)
x
_202504211049085668.jpg)
मुंबई। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। अक्षय तृतीया से पहले सोने की तेजी से बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक खींचने के लिए जूलर्स नई कलेक्शन, हल्के वजन की डिज़ाइन और मेकिंग चार्ज पर छूट जैसे कई ऑफर्स लेकर आए हैं। भारत, जो सोने के आभूषणों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, हर साल इस समय उगादी, गुढी पाडवा और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों के चलते सोने की भारी खरीददारी देखने को मिलती है। इस बार 24 कैरेट सोने की कीमत 17 अप्रैल को बढ़कर प्रति 10 ग्राम रु. 97,310 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।
बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक नए गहनों की बजाय पुराने गहने एक्सचेंज करने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। सेंको गोल्ड के मुताबिक, पुराना सोना एक्सचेंज करने की प्रवृत्ति दो साल पहले की तुलना में 30-35% तक बढ़ी है। टाइटन की तनिष्क ब्रांड से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल ग्राहक ज्यादा सतर्क और सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रिवाह गोल्डन एडवांटेज प्लान, बेस्ट गोल्ड रेट और पुराना सोना एक्सचेंज जैसी योजनाएं लाई गई हैं, जिससे बढ़ती दरों का असर कम किया जा सके। मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ग्राहकों को मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट दे रहा है। वहीं, कुछ स्थानीय जूलर्स ग्राहकों को पुराने गहनों को एक्सचेंज करने या बेचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
