mumbai
मुंबई। राजस्थान दिवस पर राजस्थान विकास मंच द्वारा ठाणे में राजस्थान महोत्सव मनाया गया। रामानुज भट्टर की टीम के साथ पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अली एवं गनी द्वारा दी गई प्रस्तुति एवं लोकनृत्य व लोकगीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान के नगर विकास मंत्री जाबरसिंह खर्रा, सांसद नरेश महस्के, विधायक संजय केलकर, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, रविन्द्र फाटक आदि की उपस्थिति रही। समारोह में कई लोगों का सम्मान किया गया। भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शाह, महामंत्री राजेश माहेश्वरी, भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के महबूब खान, राकेश नाहर, जितेंद्र सिंह, भरत भाटी कार्यक्रम में शरीक हुए। कार्यक्रम सफल बनाने राजस्थान विकास मंच के प्रमुख मार्गदर्शक एवं संरक्षक राकेश मोदी, ओमप्रकाश जाझुका, विजयकुमार बसावतीया, महेश जोशी, उदय परमार, महावीर शर्मा, प्रदीप गोयनका, चंद्रकुमार जाजोदिया, सुरेंद्र शर्मा, उत्तम सोलंकी,अशोक पारिख, भूपेंद्र भट्ट, संदीप शर्मा, बाबूसिंह राजगुरु, लक्ष्मीकांत मूंदड़ा एवं मंच अध्यक्ष कपूर रामावत के साथ पदाधिकारी राजेश रावल, मंच की महिला समिति अध्यक्ष विमला हिरण, महासचिव ममता मेहता आदि सक्रिय रहे। संचालन डॉ. प्रवीण वैष्णव ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story