mumbai
ठाणे। ठाणे रेलवे स्टेशन पर 21 फरवरी को हुई 30 लाख रुपये की लूट के मामले में केरल के एक गिरोह के पांच सदस्यों को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने यह मामला सुलझाते हुए 10.5 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। डीसीपी (अपराध) अमर सिंह जाधव ने बताया कि यह लूट शाम करीब 7:15 बजे उस समय हुई जब पीड़ित व्यक्ति, जो मुंब्रा निवासी है, मुंबई के कालबादेवी स्थित अपने कार्यस्थल से घर लौट रहा था।
वह 30 लाख रुपये नकद से भरा बैग लेकर आ रहा था। ठाणे स्टेशन की पार्किंग में चार आरोपियों ने उसे घेर लिया, जिनमें से एक ने उसके चेहरे पर रसायन छिड़क दिया और बाकी ने बैग छीन लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वायनाड के विग्नेश पोकेन के (31), कालीकट के सुहत मोइउद्दीन खोया टीपी (31), प्रबुलदेव प्रेमकुमार पुल्लीवाटा (27), कन्नूर के अखिल कृष्णा पीवी (27) और कोझीकोड के सुबिलेश के बालकृष्णन (32) के रूप में हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story