✕
28 लाख रुपये के आभूषण चुराने वाली महिला सहित सोना खरीदने वाला भी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मुलुंड पश्चिम स्थित एक व्यापारी के घर से २८ लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर तथा उससे सोना खरीदने वाले एक व्यक्ति को मुलुंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
_202504181033419316.jpg)
x
_202504181033419316.jpg)
मुलुंड। मुलुंड पश्चिम स्थित एक व्यापारी के घर से २८ लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर तथा उससे सोना खरीदने वाले एक व्यक्ति को मुलुंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सारिका शंकर सकट (निवासी – कुर्ला) और धनंजय रामजी वर्मा (४८, निवासी – कुर्ला) हैं।
मुलुंड निवासी व्यापारी तुषार जैन के घर में यह चोरी 3 और 4 मार्च के बीच हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को दो महिलाओं पर संदेह हुआ। इनमें से सारिका के खिलाफ घाटकोपर, मुलुंड, कांदिवली, जुहू, ठाणे और डोंबिवली सहित कई पुलिस स्टेशनों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे कुर्ला स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इस महिला ने यह स्वीकार किया कि उसने चोरी किए गए आभूषण अपने साथी धनंजय रामजी वर्मा (४८, निवासी – कुर्ला) को बेच दिए थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
