mumbai
मुंबई। वाशी में अरिहंत आरोग्यम में एडवांस पेन मैनेजमेंट सेंटर का शुभारंभ हुआ। सेंटर हेड डॉ. बलवंत चोरडिया ने बताया कि यहां विभिन्न प्रकार की जांच एवं सही निदान के साथ एडवांस पेन मैनेजमेंट, मल्टी थेरेपी, फिजियोथेरेपी सेटअप शुरू किया गया, जहां स्लिप डिस्क, सायटिका, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, स्पोडिलिसस, पैरोलिसिस, स्ट्रोक, इत्यादि का इलाज अहमदाबाद की टीम द्वारा किया जा रहा है। यहां अहमदाबाद के डॉक्टर्स की टीम बैक पेन, शोल्डर पेन, नी पेन, हील पेन, चीरोप्रैक्टिस, कपिंग थेरेपी, पैरालसिस, ड्राई नीडलिंग आदि करती है। सेंटर में डॉ. तेजेंद्र राजपूत न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. विनोद, डॉ. मानसी, डॉ. छाया, डॉ. मनोहर चौधरी, डॉ. किरन बल्वी, डॉ. शिवा दत्ता पांडे, अभिजीत बागुल बीमारियों का मार्गदर्शन एवं सेवाएं दे रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story