✕
Siddiqullah Chowdhury बोले; BSF की फायरिंग से गई जानें!
By EditorialPublished on
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा के बाद जहां राजनीतिक घमासान तेज़ है, वहीं ममता सरकार के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी का बयान अब इस मुद्दे को और विवादित बना रहा है। चौधरी ने साफ कहा कि हिंसा के दौरान जिन लोगों की जान गई है, वे राज्य पुलिस या प्रशासन की वजह से नहीं, बल्कि बीएसएफ की गोलीबारी में मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर बेवजह उंगली उठाई जा रही है, जबकि वास्तविक जिम्मेदारी केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सुरक्षा बलों की है। इस बयान से साफ है कि अब केंद्र और राज्य स

x

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ भड़की हिंसा अब सियासी तूल पकड़ती जा रही है। हिंसा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। इसी बीच ममता बनर्जी सरकार में मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए इन मौतों के लिए सीधे-सीधे BSF (सीमा सुरक्षा बल) को जिम्मेदार ठहरा दिया है। न्यूज से बातचीत में चौधरी ने कहा, "मौतें BSF की गोली से हुई हैं। राज्य सरकार की पुलिस ने कोई गोली नहीं चलाई। इसके लिए हमारी सरकार जिम्मेदार नहीं है, BSF से पूछिए।" उन्होंने यह भी दावा किया कि हिंसा में बाहरी लोग और संभवतः बीजेपी समर्थक शामिल हो सकते हैं, जो सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत काम कर रहे हैं।
'शांति से हुआ प्रदर्शन, पर हिंसा में घुस आए बाहरी लोग' :
मंत्री ने बताया कि 10 अप्रैल को कोलकाता में लाखों लोगों की मौजूदगी में वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया था, जिसमें कोई हिंसा नहीं हुई। "मुर्शिदाबाद की हिंसा में बीजेपी के लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस की गाड़ियों और बीडीओ ऑफिस पर हमला हुआ – इसका जिम्मेदार कौन है?" – चौधरी ने सवाल उठाया।
केंद्र बनाम राज्य – अब सीधी टकराव की स्थिति :
बीजेपी ने जहां ममता सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी धर्मों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस बीच, हिंसा के बाद इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए अर्धसैनिक बलों की तैनाती का आदेश दिया।
5 कंपनियां केंद्रीय बल की तैनाती, हालात पर नजर :
हाई कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां भेजी हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि हिंसाग्रस्त इलाकों में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, BSF पर लगे आरोपों के बाद अब यह देखना होगा कि केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
