teranpanth
मुंबई। तेरापंथी सभा डोंबिवली ने भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन तेरापंथ भवन में किया। शुरुआत सीमा इंटोदिया ने मंगलाचरण से की। मुख्य वक्ता उपसिका कुसुम बडाला ने भगवान महावीर के जीवन यात्रा के बारे में बताया। उपसिका सुधा सिंयाल ने भगवान महावीर के अवदानों में से ध्यान का महत्व बताया। तेरापंथी सभाध्यक्ष दलपत इटोदिया, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा कोठारी, हेमलता मुनोत, संजय खाब्या, रेखा कच्छारा ने विचार रखे। संचालन सभा मंत्री भगवतीलाल सोनी ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story