✕
वाशी में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन
By EditorialPublished on
तेरापंथी सभा वाशी ने भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन में किया। स्वागत सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया, युवक परिषद अध्यक्ष अरविंद खाटेड, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष ललित बाफना, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी ने किया।
_202504121120060155.jpg)
x
_202504121120060155.jpg)
मुंबई। तेरापंथी सभा वाशी ने भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन में किया। स्वागत सभाध्यक्ष पंकज चंडालिया, युवक परिषद अध्यक्ष अरविंद खाटेड, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष ललित बाफना, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कोठारी ने किया। तेरापंथ सभा घाटकोपर अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल अध्यक्ष सुरेश डागलिया ने विचार किये। शासनश्री साध्वी मंजूरेखा ने भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी। शासन श्री साध्वी कंचनप्रभा ने भगवान महावीर स्वामी के इतिहास का विवेचन किया। शासन श्री साध्वी शिवमाला ने उद्बोधन दिया। साध्वी उदितप्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा, साध्वी चेलनाश्री, साध्वी अमित रेखा, साध्वी अर्हमप्रभा, साध्वी रत्नप्रभा ने गीतिका के माध्यम से भाव प्रस्तुत किए। ज्ञानशाला के बच्चों ने नाटक की प्रस्तुति दी। संचालन सभा मंत्री पवन परमार ने किया। आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री सीमा मेहता ने किया। कार्यक्रम में लादूलाल श्रीश्रीमाल, भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन कोषाध्यक्ष ललित बोहरा, मदनलाल तातेड, विजयसिंह संचेती, तनसुख चौरडिया, अर्जुन सोनी, कमलेश बोहरा, रतनलाल सियाल, सुशील मेडतवाल, राजू कावड़िया, निलेश कोठारी, कैलाश गुंदेचा, प्रवीण चोरड़िया, प्रकाशदेवी तातेड, विजेता भंसाली, सेजल सिंयाल, नम्रता खाटेंड, इंदु वडाला, अनीता सियाल, खुशबु बाफना, रेखा मेहता, रेनु कोठारी सक्रिय रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश राठौड ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
