mumbai
मुंबई। अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा द्वारा महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन खारघर में किया जायेगा। इस मौके पर 12 एवं 13 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन रखा गया है। यह जानकारी लोधी राजपूत क्षत्रिय संघ फाउंडेशन, मुंबई के राष्ट्रीय महासचिव अशोक राजपूत ने दी। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को खारघर सेक्टर 22 के उत्सव चौक से शाम 3 बजे से शोभायात्रा शुरू होकर श्रीराघवेंद्रस्वामी मठ पर समाप्त होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन 13 अप्रैल को आयोजित किया गया है। विशेष अतिथि स्वामी श्रीकंठानंद महाराज मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन देंगे। कार्यक्रम का संयोजन चंद्रनारायन सिंह लोधी, अशोक सिंह राजपूत, चरनदेव राजपूत, जागृति राजपूत, शशि भूषण सिंह लोधी, रामनरेश लोधी, नंदलाल लोधी ने किया है।
mumbai
Editorial

Editorial

Next Story