Pixel to Chrome; Google Axes Hundreds..
टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Alphabet के अंतर्गत आने वाली Google ने एक बार फिर सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस बार छंटनी की मार Android सॉफ्टवेयर, Pixel स्मार्टफोन और Chrome ब्राउज़र यूनिट्स पर पड़ी है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया पोर्टल ‘द इनफॉर्मेशन’ के हवाले से सामने आई है। कंपनी ने यह कदम उस स्वैच्छिक एग्जिट प्रोग्राम के बाद उठाया है, जिसे 2025 की शुरुआत में अमेरिका में लागू किया गया था। इस साल जनवरी में कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से बाहर जाने का प्रस्ताव दिया था। अब आंतरिक पुनर्गठन के तहत कई अहम टीमों से स्टाफ को हटाया जा रहा है।
AI इंटीग्रेशन और मर्जर के तहत चल रहा बदलाव :
2024 में गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिक ओस्टरलो (Rick Osterloh) के नेतृत्व में एंड्रॉयड और हार्डवेयर यूनिट्स का मर्जर किया गया था। इसका उद्देश्य था – प्रोडक्ट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का समावेश और कंपनी के पूरे ऑपरेशंस को अधिक व्यवस्थित बनाना।
CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, Android, Chrome, ChromeOS, Google Photos, Google One, Pixel, Fitbit और Nest जैसी यूनिट्स में लगभग 25,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से अब कई को नौकरी से हटाया गया है या हटाने की प्रक्रिया जारी है।
फाइनेंशियल दबाव भी बना कारण :
Alphabet Inc. के 31 दिसंबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी में 1,83,323 कर्मचारी कार्यरत थे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.45% का इजाफा है। हालांकि, साल 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी की कमाई अपेक्षा से कम रही। जहां 96.56 बिलियन डॉलर की उम्मीद थी, वहां केवल 96.46 बिलियन डॉलर की कमाई हुई।
हालांकि कंपनी की ओवरऑल रेवेन्यू ग्रोथ 12% रही, लेकिन एडवरटाइजिंग, सर्च, यूट्यूब और सर्विसेज जैसे कोर सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
गूगल के पुनर्गठन का असर वैश्विक स्तर पर :
गूगल का यह पुनर्गठन केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में अन्य देशों में भी इसी तरह की आंतरिक समीक्षा और स्टाफ कटौती हो सकती है। टेक इंडस्ट्री पहले से ही छंटनियों की लहर का सामना कर रही है, और गूगल जैसे दिग्गज का यह कदम एक और संकेत है कि कंपनियां तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में खुद को ढालने के लिए बड़े फैसले लेने से नहीं हिचक रही हैं।
Editorial

Editorial

Next Story