✕
UP में बदला मौसम; अगले 3 दिन संभलें!
By EditorialPublished on
यूपी में फिर से मौसम ने बदला रुख, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के अनुसार, आज यानी गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में घने बादल, तेज़ हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें लोगों को चौंका सकती हैं। अचानक आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों की दिनचर्या और ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले इलाकों में निकलते समय सावधानी बरतन

x

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और तेज धूप से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है, जो अगले दो से तीन दिनों तक जारी रह सकती है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा, जहां कुछ इलाकों में मेघ गर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
किन जिलों में होगा असर ?
बारिश और गरज-चमक का असर बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, सोनभद्र सहित कई जिलों में देखने को मिलेगा। वहीं गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बहराइच और गोंडा जैसे जिलों में भी तेज हवाओं और बिजली की संभावना है।
तापमान में राहत, लेकिन थोड़ी ही देर के लिए :
बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। झांसी में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 42.6°C दर्ज किया गया, जबकि आगरा में 42°C और लखनऊ में 38°C तक रहा।
फिर से बढ़ेगी गर्मी :
मौसम विभाग का कहना है कि 13 अप्रैल के बाद एक बार फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा और गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। ऐसे में फिलहाल की राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
