✕
भायंदर में मनाया गया नवकार दिवस
By EditorialPublished on
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा नवकार दिवस के आयोजन के क्रम में समस्त राजस्थानी जैन संघ भायंदर ने ओस्तवाल बगीचा में नवकार दिवस समारोह मनाया गया। संघ अध्यक्ष उमराव सिंह ओस्तवाल के नेतृत्व में सभी ने नवकार महामंत्र का जाप किया।
_202504101036271180.jpg)
x
_202504101036271180.jpg)
मुंबई। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा नवकार दिवस के आयोजन के क्रम में समस्त राजस्थानी जैन संघ भायंदर ने ओस्तवाल बगीचा में नवकार दिवस समारोह मनाया गया। संघ अध्यक्ष उमराव सिंह ओस्तवाल के नेतृत्व में सभी ने नवकार महामंत्र का जाप किया। पुरुषों ने सफेद परिधान व महिलाओं ने लाल साड़ी पहन रखी थी। संघ महामंत्री सुंदरलाल लोढ़ा, कार्याध्यक्ष दिलीप जैन, कोषाध्यक्ष मांगीलाल पामेचा, प्रवीण लुणावत, दिनेश चौधरी, निर्मल जैन, मेवाड़ संघ मुंबई अध्यक्ष भैरूलाल लोढ़ा, भायंदर संघ अध्यक्ष तेजप्रकाश मेहता, महामंत्री संपत पामेचा, कोषाध्यक्ष धर्मेश सुराणा, हरिसिंह नाहर, सुमन कोठारी, संगीता जैन और शिखा भटेवड़ा की उपस्थिति रही।
Next Story
Related News
X

