Gold Gets Costlier ; New Prices Out
Today's Gold Price :
पांच दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में दो दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को सोने की कीमत में हल्का उछाल दर्ज हुआ, और अब यह ज्यादातर शहरों में 90,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बिक रहा है। बुधवार की तुलना में आज सोना महज 10 रुपये महंगा हुआ है, लेकिन फिर भी यह बाजार में मजबूती के संकेत दे रहा है। वहीं, चांदी की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई है। आज यह 92,900 रुपये प्रति किलो के दर से बिक रही है, जो एक दिन पहले के मुकाबले 100 रुपये कम है।
आपके शहर में गोल्ड और सिल्वर के लेटेस्ट रेट्स (10 अप्रैल) :
22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम :
  1. दिल्ली: ₹83,060
  2. चेन्नई: ₹82,910
  3. मुंबई: ₹82,910
  4. कोलकाता: ₹83,060
  5. बेंगलुरू: ₹82,910
24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम :
  1. दिल्ली: ₹90,600
  2. चेन्नई: ₹90,450
  3. मुंबई: ₹90,450
  4. कोलकाता: ₹90,450
  5. बेंगलुरू: ₹90,450
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर :
ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए नए टैरिफ और चीन-अमेरिका के बीच बढ़ी व्यापारिक तनातनी के चलते बीते कुछ दिनों में गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई थी। हालांकि, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से तेजी का रुख देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना अब 3163 डॉलर प्रति 10 ग्राम से गिरकर 3100 डॉलर पर आ गया है। वहीं कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 3021 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है।
MCX पर भी दिखा उछाल :
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने की कीमतों ने ऊपर की ओर शुरुआत की और इंट्राडे में 87,998 से लेकर 88,396 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का हाई लेवल छू लिया।
Next Story