✕
वाशी में हुआ नव वर्ष का मंगल पाठ
By EditorialPublished on
हिंदू नव वर्ष का मंगल पाठ एवं नवरात्रि जाप अनुष्ठान का कार्यक्रम अणुव्रत सभागार वाशी में रखा गया। स्वागत सभा मंत्री पवन परमार एवं भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी के महामंत्री बाबूलाल बाफना ने किया।

x

मुंबई। हिंदू नव वर्ष का मंगल पाठ एवं नवरात्रि जाप अनुष्ठान का कार्यक्रम अणुव्रत सभागार वाशी में रखा गया। स्वागत सभा मंत्री पवन परमार एवं भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी के महामंत्री बाबूलाल बाफना ने किया। शासन श्री साध्वी कंचनप्रभा ठाणा 5 के सानिध्य में नवाह्निक नवरात्रि जाप अनुष्ठान एवं नव वर्ष का मंगल पाठ रखा गया। उन्होंने कहा कि मंत्र हमारी शक्ति है। साध्वी मंजूरेखा ने कहा कि नया वर्ष उपलब्धियां लेकर आता है तथा उपलब्धियां देकर जाता है। साध्वी उदितप्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा, साध्वी चेतना श्री ने जाप अनुष्ठान करवाया। यह जानकारी सभा अध्यक्ष पंकज चंडालिया ने दी।
Next Story
Related News
X

