✕
ठगी के आरोप में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
वृद्ध महिला को डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी देकर ठगी करने के मामले में चारकोप पुलिस ने फर्जी पुलिस और वकील को गिरफ्तार किया है।
_202504011045046255.jpg)
x
_202504011045046255.jpg)
मुंबई। वृद्ध महिला को डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी देकर ठगी करने के मामले में चारकोप पुलिस ने फर्जी पुलिस और वकील को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम भरतराम देवाशी और कमलेश चौधरी हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
शिकायतकर्ता एक वृद्ध महिला हैं। जनवरी महीने में जब वह अपने घर पर थीं, तब एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें वीडियो कॉल किया। उसने कहा कि उनके खाते में आर्थिक घोटाले से संबंधित पैसे जमा हुए हैं और जल्द ही उनका खाता बंद कर दिया जाएगा तथा उनके खिलाफ जांच भी की जाएगी। इस दौरान उन्हें डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी दी गई और जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया।
दोनों आरोपियों ने खुद को पुलिस और वकील बताया। जांच के बहाने महिला से उसके बैंक खाते की जानकारी मांगी गई और उसे पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। डर के कारण महिला ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। जांच के बाद भी उसके पैसे वापस नहीं किए गए। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने तुरंत चारकोप पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को भरतराम और कमलेश के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
