✕
VP Jagdeep Dhankhar जी को AIIMS में किया भर्ती; हालत स्थिर पर डॉक्टरों की निगरानी है जारी
By EditorialPublished on
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार को सुबह-सुबह दिल्ली एम्स के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया।उन्हें लगभग देर रात को 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
_202503091054388501.jpg)
x
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73) को शनिवार देर रात बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया। उन्हें रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। धनखड़ का इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में हो रहा है, और डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ का इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. राजीव नारंग की निगरानी में चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। उपराष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। इसी के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स पहुंचे और धनखड़ की हेल्थ को लेकर जानकारी हासिल की। फिल्हाल एम्स की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति को रविवार (9 मार्च, 2025) को सुबह-सुबह एम्स के कार्डियक विभाग में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उपराष्ट्रपति का इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. राजीव नारंग की निगरानी में हो रहा है। वहीं डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
2021 में भी हुए थे एडमिट :
उपराष्ट्रपति को इससे पहले भी साल 2021 में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उपराष्ट्रपति को इससे पहले भी साल 2021 में तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. साल 2021 में 25 अक्टूबर को उन्हें मलेरिया हुआ था. इसी के चलते एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में उन्हें एडिमट किया गया था. धनखड़ को दोपहर 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल की देखरेख में रखा गया था. उस समय धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

Editorial
Next Story
Related News
X
