Ranya Rao
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने पुलिस पूछताछ के दौरान सोने की तस्करी में शामिल होने से इनकार किया और दावा किया कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जब राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उनसे पूछताछ की, तो वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं। उन्होने 7 मार्च 2025 को अदालत में पेशी के दौरान रान्या ने अपने वकीलों से कहा की, "मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। मैं लगातार सोचती रहती हूं कि आखिर मैं इस मामले में क्यों फंसी। हवाई अड्डे पर बिताए गए उस दिन की यादें मुझे परेशान कर रही हैं। मैं ठीक से सो नहीं पा रही हूं और मानसिक रूप से बेहद तनाव में हूं।"
DRI को दिए बयान से विरोधाभास :
रान्या के इन दावों और DRI को दिए गए उनके आधिकारिक बयान में स्पष्ट अंतर है। पहले उन्होंने 17 सोने की छड़ों के साथ पकड़े जाने की बात स्वीकार की थी। इसके अलावा, रिकॉर्ड से पता चला कि उन्होंने दुबई के अलावा यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व की यात्राएं भी की थीं। अब अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि यदि वह निर्दोष हैं, तो किसने उन्हें तस्करी में फंसाया और वह इस रैकेट में कैसे आईं।
क्या था मामला?
4 मार्च 2025 को, बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर DRI अधिकारियों ने रान्या राव को गिरफ्तार किया, जब वह 12 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें एक गुप्त बेल्ट में छिपाकर ले जा रही थीं। इसके बाद उन्हें 10 मार्च तक DRI की हिरासत में भेज दिया गया था। जांच के दौरान उनके घर से करोड़ों रुपये की नकदी और कीमती आभूषण भी जब्त किए गए।
अब सवाल यह उठता है कि क्या रान्या वास्तव में निर्दोष हैं या फिर वह किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थीं? जांच एजेंसियां इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और आने वाले दिनों में इससे जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
चेन्नई के मामले से समानता :
यह मामला 2024 में चेन्नई में पकड़ी गई एक तस्करी घटना से मिलता-जुलता है। उस मामले में केरल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी को 12 किलो सोना तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया था। बाद में पता चला कि उसे एक करीबी दोस्त ने ब्लैकमेल कर इस अवैध गतिविधि में धकेल दिया था। अधिकारियों को शक है कि रान्या राव के मामले में भी ऐसा ही कुछ हुआ होगा।
Editorial

Editorial

Next Story