patanjali
नागपुर। पतंजलि द्वारा मिहान, नागपुर में स्थापित 'पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क' संतरा प्रोसेसिंग का एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने आज मिहान, नागपुर में प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए कहा कि नागपुर की धरा अध्यात्म व क्रांति की धरा है। अब इस धरा से पतंजलि की नवकृषि क्रांति के द्वारा देश के किसानों की समृद्धि के द्वार खोले जाएँगे।
patanjali
उन्होंने आगे बताया कि यह प्लांट फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट व एशिया की सबसे बड़ी यूनिट है। इसे स्थापित करने पर हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। इस प्लांट का विधिवत उद‌्घाटन सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस 9 मार्च को करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्लांट की प्रतिदिन 800 टन प्रोसेसिंग क्षमता है। जिसमें हम ए ग्रेड के साथ-साथ बी व सी ग्रेड के संतरे, प्री-मैच्योर उत्पादन, आंधी से टूटकर गिरने वाले संतरे को भी प्रोसेस करते हैं। हमारा यह प्लांट जीरो वेस्ट सिस्टम पर काम करता है। हमने विदेशी तकनीक और पूरे सिस्टम पर रिसर्च की क्योंकि इतना बड़ा प्लांट केवल जूस के भरोसे पर नहीं चलाया जा सकता। हमने इसके बॉय प्रोडक्ट्स पर भी फोकस किया। उन्होंने कहा कि रॉ-मैटिरियल की उपलब्धता के आधार पर यहाँ संतरा, लाइम, आंवला, अनार, अमरूद, अंगूर, लौकी, गाजर का जूस, आम व संतरे का पल्प तथा ऑनियन, टमाटो का पेस्ट भी बनाया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story