mumbai
मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली द्वारा प्रेक्षा प्रवाह एवं वाद विवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुनि मुकुल कुमार ने मन्त्रों के जीवन में होने वाले प्रभाव के बारे में समझाया।साथ ही प्रेक्षा ध्यान से मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर होने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चिंतन करने के लिए प्रेरणा दी। अध्यक्ष विभा श्रीश्रीमाल ने स्वागत किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में भारती सेठिया एवं विमला दुग्गड़ निर्णायक थे। इसमें प्रथम स्थान पर नीतू दुग्गड़ और द्वितीय स्थान पर चेतना दुग्गड़ रहे। संचालन मंत्री नीतू दुग्गड़ एवं उपाध्यक्ष अलका पटावरी ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू नाहटा ने आभार ज्ञापन किया।
Editorial

Editorial

Next Story