shear Market Groth
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिसने निवेशकों के चेहरों पर खुशी ला दी। सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए ऐतिहासिक उच्च स्तर छू लिए। सेंसेक्स 1500 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 83,000 के पार निकल गया, जबकि निफ्टी ने 500 अंकों की छलांग लगाकर 25,429 का नया ऑल-टाइम हाई बना दिया। इस ताबड़तोड़ तेजी से बाजार में जबरदस्त जोश देखने को मिला और निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हुआ। क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी या मुनाफावसूली का दौर देखने को मिलेगा? आइए जानते हैं बाजार के इस ऐतिहासिक उछाल के पीछे की वजहें! लगातार पांच महीनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में दो दिनों से तेजी का दौर जारी है। इसी बीच 7 मार्च 2025 को दो स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। हम बात कर रहे हैं कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल (KPIL) और क्यूस कॉर्प (Quess Corp) की, जिनके शेयरों में आज 6% तक की बढ़ोतरी देखी गई।
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल (KPIL) के शेयरों में तेजी :
KPIL के शेयरों में उछाल की बड़ी वजह कंपनी द्वारा 2,360 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल करने की घोषणा है। कंपनी और उसकी अंतरराष्ट्रीय सहायक कंपनियों ने कुल 2,306 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स पर साइन किए हैं, जिससे निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्यूस कॉर्प (Quess Corp) के शेयरों में भी जोरदार उछाल। क्यूस कॉर्प के शेयरों में भी 6% की बढ़त दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला। विशेषज्ञों का मानना है कि KPIL और Quess Corp में आगे भी मजबूती देखने को मिल सकती है, क्योंकि दोनों कंपनियों का बिजनेस मॉडल मजबूत है और हाल ही में इनकी ग्रोथ पोटेंशियल बढ़ी है। क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी? यह देखने वाली बात होगी!
क्यूस कॉर्प के शेयरों का राझ क्या है?
वहीं, क्यूस कॉर्प के शेयर ने लगातार तीसरे सत्र में भी मजबूत खरीदारी देखी. शुक्रवार को BSE पर सुबह के कारोबार में इस मिड-कैप स्टॉक ने 6 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई. स्टॉक 661.15 पर खुला, जो पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस 634.95 रुपये से ज्यादा था. करीब 9:30 बजे तक यह स्टॉक 5.05 फीसदी बढ़कर 667 पर पहुंच गया.
दरअसल, क्यूस कॉर्प ने 6 मार्च को मार्केट बंद होने के बाद घोषणा की कि NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) ने कंपनी के तीन-हिस्सों में विभाजन (डिमर्जर) को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने कहा, "क्यूस कॉर्प लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी बिजनेस सर्विसेज कंपनी, को 4 मार्च को NCLT बैंगलोर बेंच से डिमर्जर की मंजूरी मिल गई है. इसके बाद तीन अलग-अलग पब्लिक लिस्टेड कंपनियां बनेंगी."
(सूचना : "यह जानकारी केवल सूचना उद्देश्य के लिए प्रदान की जा रही है। निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए किसी भी प्रकार का वित्तीय निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ या वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। यह निवेश संबंधी कोई सिफारिश या सलाह नहीं देता है।")
Editorial

Editorial

Next Story