mumbai
नवी मुंबई। आयकर विभाग ने कर चोरी और अघोषित आय के संदेह में बुधवार सुबह नवी मुंबई स्थित अरिहंत ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की।
ठाणे डिवीजन की आयकर टीम ने अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर्स और एक अन्य अनलिस्टेड कंपनी, ग्लोबल ग्रुप के तुर्भे और कोपरखैरणे स्थित परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की। रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की इस कंपनी के प्रमुख अशोक छाजेड़ हैं और इसके मुंबई महानगर क्षेत्र व जोधपुर में 14 से अधिक प्रोजेक्ट हैं। कंपनी का दावा है कि उसने पिछले 20 वर्षों में 10 मिलियन वर्गफुट क्षेत्र में करीब 9,500 आवासीय इकाइयां पूरी की हैं।
अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर्स ने आयकर छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी ने अधिकारियों को सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने खुद को पारदर्शी बताते हुए दावा किया कि जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
Next Story