✕
PM Narendra Modi जी का उत्तराखंड दौरा; मुखबा में मां गंगा के दर्शन, हर्षिल में जन संबोधन
By EditorialPublished on
पीएम मोदी ने अपनी यात्रा को लेकर कहा कि वह मुखबा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन को लेकर वह बहुत उत्सुक हैं। पावन स्थल अपने अद्भुत सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
_202503061042200980.jpg)
x
_202503061042200980.jpg)
PM Narendra Modi आज (6 मार्च) को उत्तरकाशी के हर्षिल दौरे पर आएंगे। वह मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे और हर्षिल में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश BJP अध्यक्ष Mahendra Bhatta ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रदेशवासियों के लिए उत्सव जैसा है। उन्होंने चारधाम यात्रा को नई ऊंचाई दी और अब शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दे रहे हैं। वह गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में मां गंगा के दर्शन करेंगे और फिर हर्षिल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री सुबह 8 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां सीएम ने उनका स्वागत किया। वह एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले वह मुखबा पहुंचकर मां गंगा के शीतकालीन धाम के दर्शन करेंगे और इसके बाद हर्षिल में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा से गंगा-यमुना घाटी में उत्साह है। इससे उत्तरकाशी को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी और स्थानीय रोजगार एवं अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
पीएम मोदी ने यात्रा को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मुखबा में पतित पावनी मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूं। यह पावन स्थल अपने आध्यात्मिक महात्म्य और अद्भुत सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यह विरासत भी और विकास भी के संकल्प का उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड सरकार की ओर से इस साल शुरू किए गए शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने लिखा कि इससे धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिल रहा है और स्थानीय व्यवसायों को भी नए अवसर मिल रहे हैं। "
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी की इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का पुनर्विकास हो रहा है और शीतकालीन यात्रा के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
प्रधानमंत्री की इस यात्रा से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पुलिस और एसपीजी की टीमें सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। हर्षिल में जनसभा को देखते हुए वहां व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से उत्तरकाशी और गंगोत्री धाम के महत्व को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Editorial
Next Story
Related News
X
