mumbai
मुंबई। औरंगजेब पर टिप्पणी करना महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को काफी महंगा पड़ा है। अबू आजमी को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें मौजूदा बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब ने मंदिरों के साथ-साथ मस्जिदों को भी नष्ट करने का काम किया था अबू आजमी के बयान को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। शिवसेना के मंत्री उदय सामंत ने अबू आजमी के निलंबन की मांग दोहराई थी और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की । उनके बयान पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “अबू आजमी देशद्रोही हैं। उन्हें इस सदन में बैठने का कोई अधिकार नहीं है।
मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी को लेकर बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित किए गए सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि अपनी टिप्पणी वापस लेने के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अपने कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो बयान में, आज़मी ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है, लेकिन सदन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने विधानसभा के बाहर की गई टिप्पणी को वापस ले लिया, ‘’फिर भी मुझे निलंबित कर दिया गया।’’ इससे पहले दिन में, राज्य विधानसभा ने आजमी को बजट सत्र के अंत तक सदन से निलंबित करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि आजमी की औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है।
Editorial

Editorial

Next Story