✕
एचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने जेन्युइनडीईएफ लॉन्च किया
By EditorialPublished on
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टाटा मोटर्स के साथ मिलकर एक को-ब्रांडेड जेन्युइन डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड पेश किया है। यह उच्च गुणवत्ता वाला डीईएफ वाहन के प्रदर्शन को बेहतर बनाने, ड्राइवट्रेन दक्षता बढ़ाने और वाहनों को लंबे समय तक चलने में मदद करेगा। इसका उत्पादन बीआईएस-अनुमोदित सुविधाओं को ध्याम में रखकर किया जाता है

x

मुंबई। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टाटा मोटर्स के साथ मिलकर एक को-ब्रांडेड जेन्युइन डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड पेश किया है। यह उच्च गुणवत्ता वाला डीईएफ वाहन के प्रदर्शन को बेहतर बनाने, ड्राइवट्रेन दक्षता बढ़ाने और वाहनों को लंबे समय तक चलने में मदद करेगा। इसका उत्पादन बीआईएस-अनुमोदित सुविधाओं को ध्याम में रखकर किया जाता है जो उच्चतम उद्योग मानकों का पालन करते हैं। यह को ब्रांडेडजेन्युइन डीईएफ़ समाधान देश भर में एचपीसीएल के 23,000 ईंधन स्टेशनों के व्यापक रिटेल नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों के लिए त्वरित उपलब्धता और सुलभ पहुँच सुनिश्चित करता है।
डीईएफ आधुनिक बीएस6-के अनुरूप डीजल वाहनों का एक आवश्यक घटक है। यह खतरनाक नाइट्रोजन ऑक्साइड को सुरक्षित नाइट्रोजन और पानी में बदलकर हानिकारक उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है। इस को-ब्रांडेडजेन्युइन डीईएफ का उपयोग करकेअब टाटा मोटर्स के ग्राहक उत्सर्जन और पर्यावरण मानकों का अनुपालन करते हुए अपने वाहन की दक्षता में सुधार कर सकते हैं।
लॉन्च के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ,हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक - विपणन अमित गर्ग ने कहा, "एचपीसीएल वाहन क्षेत्र में नए विचारों और संधारणीयता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। को-ब्रांडेड डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड के लिए टाटा मोटर्स के साथ हमारी साझेदारी उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
इस अवसर पर टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि एचपीसीएल के साथ यह सहयोग वाणिज्यिक वाहन उद्योग के लिए अभिनव और संधारणीय समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता में एक कदम आगे है। हमारे कोब्रांडेड जेन्युइन डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड की शुरूआत यह सुनिश्चित करती है कि टाटा मोटर्स के ग्राहक अब देशभर में इसे और भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और उच्चतम पर्यावरण मानकों का अनुपालन करते हुए इष्टतम प्रदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
