✕
दादर में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत; आरोपी बाइक सवार गिरफ्तार
By EditorialPublished on
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ढगलसिंग भजेसिंग राजपूत (64 वर्ष) नामक वृद्ध की मौत हो गई। शिवाजी पार्क पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बाइक सवार रितिकेश धर्मेंद्र उटेकर (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
_202503051015160035.jpg)
x
_202503051015160035.jpg)
मुंबई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ढगलसिंग भजेसिंग राजपूत (64 वर्ष) नामक वृद्ध की मौत हो गई। शिवाजी पार्क पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बाइक सवार रितिकेश धर्मेंद्र उटेकर (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा रविवार रात 8 बजे दादर स्थित सेनापति बापट मार्ग, पंढरी चाय होटल के सामने हुआ। गुड्ड जालंधर गौड़ नालासोपारा में रहते हैं और दादर के सेनापति बापट मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। रविवार रात 8 बजे दुकान बंद होने के बाद वे ढगलसिंग के साथ दादर रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जा रहे थे, तभी माहीम की दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ढगलसिंग को जोरदार टक्कर मार दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
