✕
'टैरिफ' ट्रॅप के चपेट में भारत?; भारत के खिलाफ Donald Trump का नया एलान
By EditorialPublished on
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कांग्रेस को संबोधित किया। दूसरी बार राष्ट्रपति पद पर काबिज होने के बाद ट्रंप का अमेरिकी कांग्रेस में ये पहला संबोधन था। पूरी दुनिया की नजर ट्रंप के भाषण पर थी। उन्होंने टैरिफ पर बड़ा ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि जो हमसे टैरिफ चार्ज करेगा, उससे भी हम भी टैरिफ लेंगे।
_202503051021378278.jpg)
x
_202503051021378278.jpg)
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने व्हाइट हाउस लौटने के बाद पहली बार Congress को संबोधित किया, जहां उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की प्राथमिकताओं की झलक पेश की। उन्होंने अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। ट्रंप ने टैरिफ नीति पर भारत और चीन को घेरा और स्पष्ट किया कि जो देश अमेरिका पर टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस पर टैरिफ लगाएगा। उन्होंने अपनी सरकार की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। साथ ही, रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
दो अप्रैल से टैरिफ चार्ज :
डोनाल्ड ट्रंप ने टैक्स कट की घोषणा कीयी है। ट्रंप ने साथ ही कहा की चीन, भारत, ब्राजील जैसे देश हमसे टैरिफ चार्ज करते हैं। ये अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा की जो भी देश हमसे टैरिफ चार्ज करेंगे हम भी उनसे चार्ज करेंगे। ये 2 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. ट्रंप ने कहा की टैरिफ से अमेरिका को फिर से अमीर बनाना है। अपने संबोधन में ट्रंप ने पुलिस वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसमे उन्होंने कहा अमेरिका में पुलिसकर्मी की हत्या करने पर मौत की सजा दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने का पूरा प्रयास करेंगे। यूक्रेन की रक्षा के लिए हमने पैसे खर्च किए. हम शांति के लिए काम करते रहेंगे। ट्रंप ने कहा की जंग में आम लोगों मारे जाते हैं, इसलिये जितना होसके उतना हम शांती बनाये रखेंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों में उठाए गए कदमों के बारे में जिक्र किया, जिनमें अर्थव्यवस्था सुधार, स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव, और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया की उनकी तरफ से किए गए सुधार न केवल अमेरिकी नागरिकों के जीवनस्तर को ऊंचा करेंगे, बल्कि अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को भी मजबूत करेंगे।
इसबार उन्होने कॉंग्रेस को भी संबोधित किया :
ट्रंप ने कांग्रेस से अपील कीयी की वे उनकी नीतियों का समर्थन करें और अमेरिका को एक मजबूत और समृद्ध देश बनाने में उनकी सहायता करें। उन्होंने कहा, "यह समय है जब हम एकजुट होकर देश के हित में काम करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करें।"
इन लोगोंको मिला था निमंत्रण :
अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर दूसरी बार आसीन होने के बाद ट्रंप ने मंगलवार को कांग्रेस (संसद) को पहली बार संबोधित किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी मेलानिया ने विशेष अतिथियों के तौर पर एक दमकलकर्मी का परिवार, बंधक बनाए गए अमेरिकी शिक्षक समेत सामान्य पृष्ठभूमि वाले कई लोगों को आमंत्रित किया। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने पिछले साल गोलीबारी करने के आरोपी द्वारा मारे गए एक दलकर्मी के परिवार, रूसी सरकार द्वारा बंधक बनाए गए एक अमेरिकी शिक्षक और एक अवैध प्रवासी के हमले में मारी गई युवा नर्सिंग छात्रा के परिजन को आमंत्रित किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
