✕
सीए परीक्षा के लिए 14 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
By EditorialPublished on
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च रखी गई है।
_202503041049231097.jpg)
x
_202503041049231097.jpg)
मुंबई। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च रखी गई है।
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं अब साल में तीन बार आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। वैश्विक स्तर पर परीक्षा की बढ़ती जरूरत और छात्रों को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इसके साथ ही परीक्षाओं के बीच का अंतराल दो महीने कम कर दिया गया है।
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले ग्रुप की परीक्षाएं 3, 5 और 7 मई को, जबकि दूसरे ग्रुप की परीक्षाएं 9, 11 और 14 मई को होंगी।
सीए फाइनल परीक्षा के पहले ग्रुप की परीक्षाएं 2, 4 और 6 मई को, जबकि दूसरे ग्रुप की परीक्षाएं 8, 10 और 13 मई को होंगी।
अब ये परीक्षाएं जनवरी, मई/जून और सितंबर में आयोजित की जाएंगी। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन में संशोधन का अवसर मिलेगा। वे 18 से 20 मार्च के बीच अपने विवरण में सुधार कर सकेंगे।
आवेदन के लिए उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, सीए फाउंडेशन/इंटर/फाइनल का पंजीकरण पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां, विशेष श्रेणी या दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए प्रमाणपत्र तथा सीए फाइनल छात्रों के लिए सेवा प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने वाले उम्मीदवार 17 मार्च तक अतिरिक्त 600 रुपये का भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
