Santosh Deshmukh हत्याकांड के चलते Dananjay Munde मंत्रीपद का इस्तीफा देंगे ?

Santosh Deshmukh murder case:
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और NCP Ajit Pawar गट के नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, CM Devendra Fadnavis जीने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है। बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में मुंडे का नाम सामने आने के बाद सरकार पर उनके इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में संतोष देशमुख की हत्या के दौरान आरोपियों की क्रूरता दिखाई गई है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ा है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस घटना के बाद एनसीपी नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें धनंजय मुंडे भी शामिल थे। बैठक में मुंडे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। धनंजय मुंडे की पहली पत्नी Karuna Munde ने भी दावा किया है कि दो दिन पहले ही अजित पवार ने उनका इस्तीफा ले लिया है, और यह जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। इन घटनाओं के मद्देनजर, संभावना है कि धनंजय मुंडे आज (4 मार्च) अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
सोमवार (3 मार्च) की रात मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने अजित पवार के निवास पर एनसीपी नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में धनंजय मुंडे का इस्तीफा चर्चा का मुख्य विषय रहा। एक खबर ये भी सामने आ रही है की महाराष्ट्र सरकार में नागरिक आपूर्ति मंत्री Dananjay Munde अपनी बीमारी को आधार बनाकर इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल, धनंजय मुंडे को बेल्स पाल्सी नाम की एक बीमारी हो गई है, जिसकी वजह से उनसे ज्यादा बोलने परेशानी हो रही है। अब अटकलें ये लगाई जा रही हैं की मुंडे इसी बीमारी को आधार बनाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि ये सिर्फ अटकलें हैं।
बता दें की महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे पर घिरे हुए हैं। विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की लगातार मांग कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, मुंडे आज (4 मार्च) मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटनाक्रम पर राज्य की राजनीति में हलचल मची हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story