✕
IndiGo पर टैक्स का तगड़ा झटका; लगा 944 करोड़ का जुर्माना
By EditorialPublished on
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को इनकम टैक्स विभाग ने कर संबंधी अनियमितताओं के चलते 944.20 करोड़ रुपये का बड़ा झटका दिया है। विभाग ने कंपनी को टैक्स उल्लंघन के मामले में पेनाल्टी नोटिस भेजा है, जिससे एविएशन इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। हालांकि, इंटरग्लोब एविएशन ने इस आदेश को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि वह इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देगी। इस घटनाक्रम के बाद न सिर्फ इंडिगो बल्कि पूरे एविएशन सेक्टर में उथ
_202503301904490592.jpg)
x
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) को इनकम टैक्स विभाग से बड़ा झटका लगा है। टैक्स डिपार्टमेंट ने इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन पर 944.20 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। कंपनी को यह नोटिस शनिवार को प्राप्त हुआ, जिसके बाद एविएशन इंडस्ट्री में हलचल मच गई।
क्या है पूरा मामला ?
रविवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इंडिगो ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग की असेसमेंट यूनिट ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए यह पेनाल्टी लगाई है। कंपनी का कहना है कि यह आदेश गलतफहमी के आधार पर दिया गया है। दरअसल, इंडिगो ने धारा 143(3) के तहत जारी किए गए आदेश को आयकर आयुक्त (CIT(A)) के समक्ष चुनौती दी थी, और यह मामला अभी भी लंबित है।इंडिगो ने इस आदेश को त्रुटिपूर्ण बताते हुए स्पष्ट किया कि वह इसे स्वीकार नहीं करेगी और उच्च न्यायालय में चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
शेयर बाजार पर असर, इंडिगो के स्टॉक्स में गिरावट :
इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई के बाद इंडिगो के शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को इंडिगो के शेयर 0.54% गिरकर 5,100 रुपये पर बंद हुए। हालांकि, कंपनी ने अपने निवेशकों को आश्वस्त किया है कि इस आदेश का उसकी वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में इंडिगो के शेयरों में करीब 14% का उछाल आया था, जबकि पिछले एक साल में इसने 43% का रिटर्न दिया है। पांच साल में इंडिगो के शेयरों ने 400% तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
क्या होगा इंडिगो का अगला कदम ?
कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह इस फैसले के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी। अब देखना होगा कि इस मामले में आयकर विभाग और कंपनी के बीच कानूनी लड़ाई कैसे आगे बढ़ती है। इस घटनाक्रम का असर निवेशकों और एविएशन सेक्टर पर पड़ सकता है, जिससे आने वाले दिनों में इंडिगो के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
