Mewad Samaj
मुंबई। भांयदर में मेवाड़ संघ मुंबई के तत्वाधान में 16 मार्च को होने वाले मुमुक्षु जिनिशा बाफना के दीक्षा महोत्सव में भाग लेने महाराष्ट्र प्रवर्तनी प्रतिभाश्री मसा अपने साध्वी मंडल के साथ पहुंचे।
Mewad Samaj
मेवाड़ संघ महामंत्री प्रकाश नाहर ने बताया कि आयोजन सफल बनाने अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर के साथ ही संघ, महिला मंडल, नवयुवक मंडल, कन्या मंडल एवं सभी संस्थाएँ सक्रिय हैं। भायन्दर में प्रतिभाश्री मसा, प्रफुल्ला मसा, पुनिताश्री मसा, दक्षिताश्री मसा, उदिताश्री मसा, विशुद्धि मसा, गरिमाश्री मसा, महिमा मसा, प्रणया मसा, महती मसा, प्रणती मसा, विश्वास मसा, आरजु मसा का प्रवेश पर अभिनंदन किया गया। भायन्दर संघ महिला मंडल व कन्या मंडल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। महाराष्ट्र प्रवर्तनी ने कहा कि गुरु सौभाग्य मुनि द्वारा प्रतिपादित मेवाड़ संघ हमेशा धर्म आधारित कार्यक्रमों में अग्रणी रहता है। इस बार दीक्षा कार्यक्रम में संघ जिस प्रकार का सहयोग कर आगे आया है यह बड़े अनुमोदन का विषय है। उन्होंने कहा कि दीक्षा का अर्थ होता है ईश्वर के समीप जाना। इस महोत्सव में श्रमण संघ के कई साधु भगवंतों एवं महासतियाँ का आगमन होगा। 6 से 16 मार्च तक चलने वाली इस दीक्षा में प्रतिदिन विविध कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर उमराव सिंह ओस्तवाल सुंदरलाल लोढा दिनेश चौधरी कृष्णा तलेसरा तेजप्रकाश मेहता संपत पामेचा धर्मेश सुराणा अजीत बोकडीया योगेश सिसोदिया अशोक ओस्तवाल मोहनलाल सिसोदिया भुरीलाल इंटोडिया तेजपाल मादरेचा भरत मादरेचा चंचल नाहर शांतिलाल साँखला अशोक पोखरणा राकेश लोढ़ा, सीता सुराना रेखा मेहता कमला वडाला तारा पोखरणा विधि सुराना स्नेहा तलेसरा ऋचा मेहता व अन्य की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story