✕
शिंदे ने बीएमसी चुनाव अक्टूबर में होने के संकेत दिए
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संकेत दिया है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव इस वर्ष अक्टूबर में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ स्थानीय स्थिति के अनुसार गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा। शिंदे राज्य के उपमुख्यमंत्री पद के अलावा शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

x

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संकेत दिया है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव इस वर्ष अक्टूबर में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ स्थानीय स्थिति के अनुसार गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा। शिंदे राज्य के उपमुख्यमंत्री पद के अलावा शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। शिंदे ने दावा किया कि मुंबई में सड़क कांक्रीटीकरण का काम एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा और जल्द ही वाहनचालकों को सुगम और आरामदेह यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।
शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता ने उनका पूरा साथ दिया है। उन्होंने आने वाले समय में शिवसेना के पूर्व नगरसेवक भी उनके साथ जुड़ने का दावा किया है।
शिंदे ने विधानसभा चुनाव नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि नवंबर के विधानसभा चुनाव में 80 सीटों पर 57 सीटों पर उनकी पार्टी को जनता ने समर्थन देकर विजयी बनाया है। जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ा था और वे केवल 20 सीटें ही हासिल कर पाए। शिंदे के मुताबिक, चुनाव नतीजों के जरिए जनता ने अपना निर्णय दे दिया है। राज्य की जनता उनके साथ है और उनकी शिवसेना ही असली शिवसेना है। आम शिवसैनिक भी उनके साथ हैं। इतना ही नहीं, लगभग सभी पूर्व शिवसेना नगरसेवक जल्द ही उनकी पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने संभावना जताई है कि स्थानीय निकाय चुनाव इस वर्ष अक्तूबर तक हो सकते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
