Mumbai
मुंबई। गौड ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा "होली के रंग अपनों के संग" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, धमाल, नृत्य नाटिका, राधा कृष्ण झांकी, लोक नृत्य, फूलों की होली एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं गौड ब्राह्मण परिवार के बच्चों का उनकी शिक्षा के लिए सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि उद्योगपति मुकेश बलवीर शर्मा थे। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी महेंद्र पुरोहित, दिनेश मिश्रा, विकास शर्मा की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौड ब्राह्मण समाज बंधु सपरिवार उपस्थित रहे। संस्था की संस्थापिका योगिता शर्मा ने धन्यवाद दिया और संस्था की जानकारी देते हुए कहा कि समाज के लिए परशुराम भवन बनाना उनका उद्देश्य रहेगा। विशेष अतिथि मुकेश शर्मा ने समस्त ब्राह्मण समाज को एकत्रित होकर अपने समाज के लिए कार्य करने का आग्रह किया। संस्थाध्यक्ष गोकुल शर्मा, सचिव बाबूलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश और संगठन सचिव ओम प्रकाश शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर नई कमेटी सदस्यों के रूप में ओमप्रकाश शर्मा, अमरचंद शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रमोद शर्मा, संजय शर्मा, महेश गुरु, ताराचंद शर्मा, पवन शर्मा आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई। महिला मंडल की नई समिति में अंजू शर्मा, रेखा इंदौरिया, दीपा शर्मा, मधु शर्मा, विनोद देवी, ममता शर्मा, सुशील शर्मा, कविता शर्मा, इंदु शर्मा, नेहा शर्मा आदि की उपस्थिति रही। कमिटी के नए सदस्यों का संस्थापिका योगिता शर्मा ने दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया।

Mumbai
Editorial

Editorial

Next Story