✕
एडमिशन के लिए मार्कशीट्स का होगा सत्यापन
By EditorialPublished on
ह (ग्रामीण) राज्यमंत्री पंकज भोयर ने राज्य विधानसभा में बताया कि के. जे. सोमैया प्रवेश घोटाले के मद्देनजर वह प्रवेश प्रक्रिया के दौरान मार्कशीट्स का सत्यापन कराने के लिए उप निदेशक (शिक्षा) को निर्देश जारी करेंगे।
_202503261035025106.jpg)
x
_202503261035025106.jpg)
मुंबई। गृह (ग्रामीण) राज्यमंत्री पंकज भोयर ने राज्य विधानसभा में बताया कि के. जे. सोमैया प्रवेश घोटाले के मद्देनजर वह प्रवेश प्रक्रिया के दौरान मार्कशीट्स का सत्यापन कराने के लिए उप निदेशक (शिक्षा) को निर्देश जारी करेंगे। लगभग 54 छात्रों ने फर्जी मार्कशीट्स और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के आधार पर प्रबंधन कोटा के तहत तीन कॉलेजों में प्रवेश लिया था।
प्रवेश प्रक्रिया प्रबंधन कोटा के तहत दो कॉलेज लिपिकों द्वारा संचालित की गई थी, जिन्हें बाद में निलंबित कर दिया गया। भोयर ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा विधायक योगेश सागर ने कहा कि अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मूल मार्कशीट्स को स्कैन किया जाना चाहिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
