Multibagger Railway Stock RVNL
Multibagger Railway Stock RVNL :
अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको मल्टीबैगर स्टॉक्स की तलाश जरूर होगी, जो कम समय में कई गुना रिटर्न दे सकें। रेलवे सेक्टर से जुड़े रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है। मार्च 2020 से अब तक इस शेयर ने 1800% तक की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है, जिससे निवेशकों की पूंजी कई गुना बढ़ गई। RVNL के स्टॉक का परफॉर्मेंस ऐसा रहा कि अगर किसी ने मार्च 2020 में मात्र 10,000 रुपये इसमें निवेश किए होते, तो आज उसकी कीमत करीब 3.19 लाख रुपये होती। यह उछाल रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ती सरकारी योजनाओं और निवेशकों के भरोसे के कारण देखने को मिली है।
RVNL का अब तक का प्रदर्शन :
1) 5 साल पहले (मार्च 2020): ₹11.6 प्रति शेयर
2) आज (25 मार्च 2025): ₹370.40 प्रति शेयर
3) 52-वीक हाई: ₹647 | 52-वीक लो: ₹220
4) मार्केट कैप: ₹77,364 करोड़
रिटर्न का हिसाब (Time Period Wise) :
1) 1 साल में: +48% का रिटर्न
2) 2 साल में: +415% का रिटर्न
3) 3 साल में: +907% का रिटर्न
4) 5 साल में: +1841% का रिटर्न
RVNL के शेयर में तेजी क्यों आई ?
1) रेलवे और NHAI से लगातार नए ऑर्डर – कंपनी के पास 97,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जिसमें 49,000 करोड़ रुपये के बिडिंग वर्क्स और 47,000 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
2) PSU स्टॉक्स में बढ़ता निवेशकों का भरोसा – सरकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस और रेलवे विस्तार योजनाओं के चलते निवेशकों का झुकाव PSU स्टॉक्स की ओर बढ़ा है।
3) भारत सरकार की हिस्सेदारी – RVNL में भारत सरकार की 78.2% हिस्सेदारी है, जिससे इसका फंडामेंटल मजबूत बना हुआ है।
4) डिविडेंड का फायदा – 2024 में कंपनी ने अपने निवेशकों को 1.73 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया था।
क्या अभी RVNL खरीदना सही होगा ?
हालांकि RVNL ने 5 साल में 1800% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। 52-वीक हाई ₹647 के मुकाबले फिलहाल यह ₹370 पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर नीतियों से इसे आगे भी फायदा मिल सकता है, लेकिन नए निवेशकों को शेयर की हालिया गिरावट को ध्यान में रखते हुए रिसर्च और एनालिसिस के बाद ही इसमें एंट्री लेनी चाहिए।
RVNL के बारे में जरूरी बातें :
यह कंपनी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (मेट्रो, टनल, ब्रिज) निर्माण में कार्यरत है। भारत सरकार की इसमें 78.2% हिस्सेदारी है। यह रेलवे और हाईवे प्रोजेक्ट्स में तेजी से विस्तार कर रही है।
विशेष टिपणी : ( यह खबर केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए दी गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। निवेश करने से पहले हमेशा वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।)
Editorial

Editorial

Next Story