✕
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा धार्मिक स्थलों की सैर
By EditorialPublished on
आईआरसीटीसी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत और देखो अपना देश पहल के अनुरूप उत्तर भारत देवभूमि यात्रा गुरु कृपा के साथ नामक विशेष पर्यटक ट्रेन पैकेज की घोषणा की है।
_202503241016402278.jpg)
x
_202503241016402278.jpg)
मुंबई। आईआरसीटीसी ने "एक भारत श्रेष्ठ भारत" और "देखो अपना देश" पहल के अनुरूप "उत्तर भारत देवभूमि यात्रा गुरु कृपा के साथ" नामक विशेष पर्यटक ट्रेन पैकेज की घोषणा की है।
यह 9 रातों और 10 दिनों की धार्मिक यात्रा 17 अप्रैल को पुणे रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और लगभग 5000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
पैकेज में हरिद्वार (ऋषिकेश, हर की पौड़ी, गंगा आरती), अमृतसर (स्वर्ण मंदिर, वाघा बॉर्डर), कटरा (माता वैष्णोदेवी दर्शन), मथुरा (कृष्ण जन्मभूमि, वृंदावन) और आगरा (ताज महल) के दर्शन शामिल हैं।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रेन में प्रति कोच सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था है। पुणे, लोनावला, कर्जत, कल्याण, वसई रोड, वापी, भेस्थान और वडोदरा से यात्री जुड़ सकते हैं।
इसमें ट्रेन यात्रा, होटल आवास, सभी भोजन (शाकाहारी), परिवहन, दर्शनीय स्थलों की सैर, यात्रा बीमा और टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।
बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर या 8287931886 पर संपर्क करके की जा सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
