✕
ऑफिस में महिला के बालों को लेकर शख्स ने गाया गाना, जज बोले- ये यौन उत्पीड़न नहीं
By EditorialPublished on
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी को राहत देते हुए कहा कि महिला सहकर्मी के बालों पर टिप्पणी करना और उसके बारे में गाना गाना कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न नहीं है।
_202503241012466926.jpg)
x
_202503241012466926.jpg)
मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी को राहत देते हुए कहा कि महिला सहकर्मी के बालों पर टिप्पणी करना और उसके बारे में गाना गाना कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न नहीं है। जस्टिस ने अपने आदेश में कहा कि अगर याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोपों को सही मान भी लिया जाए, तो भी उनसे यौन उत्पीड़न के बारे में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। पुणे में एचडीएफसी बैंक के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने औद्योगिक अदालत द्वारा जुलाई 2024 में दिए उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें बैंक की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा पेश रिपोर्ट के खिलाफ उनकी अपील को खारिज कर दिया गया था। इस रिपोर्ट में उन्हें कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत कदाचार का दोषी ठहराया गया था।
Next Story
Related News
X

